Saturday, February 5, 2011

साथ चलना चाहता हूँ

रोज़ कुछ साथ चलना चाहता हूँ;
रोज़ कुछ बात करना चाहता हूँ;
रोज़ कुछ बेगाना पाना चाहता हूँ;
रोज़ कुछ खज़ाना खोना चाहता हूँ;

...चाहते हैं ये, बनी रहती हैं;
रोज़, रोज़ की तरह गुज़र जाता है;
एक पग आगे बढाने की चाहत में;
रास्ता ही बीच में ठहर जाता है.

No comments:

Post a Comment