There is the story of a river
who inquired of a poet;
everyday my two banks hold me by my arms,
and make me walk a given path;
and, everyday, on my back, i carry
boats full of people to the other side.
Everyday, like adolescent children,
the waves write something on my chest.
Can it not be
that someday nothing happens
nothing at all
and i put my back to my bed
and remain motionless for one evening
just still
like a poem lies inert after being read
unmoving, at rest?
---------------------(anonymous)
एक कहानी है नदी की,
जिसने पूछा एक कवि से,
कि रोज़ मेरी बाहों को थामे रहते हैं ये दो किनारे,
और ले जाते हैं मुझे एक तय राह पर,
और रोज़, लोगों से भरी नौकाओं को,
ढोती हूँ अपनी पीठ पर,
दूसरे किनारे तक।
हर रोज़ किन्ही वयस्क बच्चों की तरह,
लहरें कुछ लिख जाती हैं मेरे सीने पर।
क्या ऐसा हो सकता है,
कि किसी दिन कुछ न हो,
कुछ भी नहीं,
और मैं, टिकाकर अपनी पीठ अपने ही तल से,
एक शाम अविचल रहूँ,
स्थिर,
जैसे स्थिर रहती है कविता पढ़े जाने के बाद,
शांत , गतिहीन।
a translation of an anonymous poem
Neeraj