Friday, October 18, 2013
समूची रात एक चाँद नहीं सोख पायी। करवट बदलते बदलते सिलवट पड़ गयी बिस्तरे
पर …. पर वो देखता ही रहा मुझे। मैं अधखुली आँखों से उसे अपने से दूर करता
रहा … पास का आलिंगन अब सहा नहीं जाता। हल्की हवा में पत्ते रात भर
हिले … जैसे दूर कोई सोहर गाता हो। ख्यालों की पंखुड़ियों के दरम्यान पलकें
कब शिथिल हुईं आभास न हुआ। सुबह ऐसा क्यूँ लगा जैसे वह भोर में मेरे पास
ही था। मेरी हथेलियों पर उसके ठंडक की गरमाहट थी। क्यूँ खिड़की का एक पट
खुला था।
……… मेरी खिड़की पर ये दस्तक यूँ ही न थी।
……… मेरी खिड़की पर ये दस्तक यूँ ही न थी।
the evenings gone by brought so much joy,
to the times i grew up and since i was a boy;
to the schooldays in the park and the endless chat,
watching the night flying to the sounds of gnat;
bitching, joking, singing against the wall,
if nothing else there was always basketball;
to the day despair, agony and the endless wait,
the day went by and evenings were never late;
no obligations, commitments or settlement of score,
that wonderful evening in the balcony of bangalore;
the vendors, the bargains, the corn and prays,
those pavements was our way for a few days;
and though I wince to the cruelty of broken chain,
One would so like to live them all over again;
would still hope to wake the sun to the flowering quince,
but the evenings have never arrived the same since.....--
Neeraj
Wednesday, October 16, 2013
अनिश्चित कुछ भी नहीं, निश्चित भी नहीं; जो हो गया वह होना था , जो
होगा वह होना है; यह दिलासा नहीं, अध्यात्म नहीं, कोई आशा भी नहीं , किसी
होनी अनहोनी की परिभाषा भी नहीं, यह तो बस यथार्थ है; जीवन का समय और समय
का जीवन है।
उन दिनों के पलाश अब नहीं दिखते ; खुशबुओं का अम्बार इसी मकान
की नींव में दफ़न है; एक लोटे पानी से अब प्यास नहीं बुझती ; बाल्टी भर
नहाने पर भी शरीर गर्म ही रहता है। एक और दशहरा विजय चाहता है …. पर कैसे !
कभी कभी बीती रातों का ज्वर सुबह ही तपता है। ठंडक का थोड़ा धुआँ जलाना होगा !
Subscribe to:
Posts (Atom)


