Wednesday, April 29, 2020

ऐसी कौन सी जगह है जहाँ बस लोग भले जाते हैं,
हर तहरीर से पहले ही वहां कुछ मनचले जाते हैं।

किसी अलग धुन में रहते हैं, वे शिकायत नहीं करते,
पर अपनी ही अच्छाइयों से अमूमन छले जाते हैं।

किसी ने बुझा दी थी जो कितने ही बरस पहले,
हम हैं कि आज भी उसी आग में जले जाते हैं।

यूँ जीने के लिहाज़ से ज़िंदगी बड़ी है उनकी,
पर अच्छे लोग अक्सर जल्दी चले जाते हैं।

No comments:

Post a Comment