Saturday, July 6, 2019

ये जो तुम रोज़ लिबास बदलते हो,
ये दिखाता है कि,
एक जगह खड़े होकर भी,
ये तुम्हारा फ़ैशन,
स्थिर नहीं  है।
मुझे देखो;
रोज़ पैदल ही,
कई दुनिया देखता हूँ,
मेरी चमड़ी ही मेरा लिबास है,
और एक ज़माने से,
ये मेरा फ़ैशन,
बिलकुल स्थिर है।

No comments:

Post a Comment