Thursday, August 29, 2019

समस्या का आना,
हमारा झुँझलाना,
दूसरों को बताना,
दुखड़ा गिनाना,
सोच में समय गंवाना,
फिर खुद को समझाना,
और स्वीकार कर लेना,
किस्मत का बहाना,
कितना आसान होता है हार जाना।

समस्या का आना,
​हमारा न झुँझलाना,
अपनों को बताना,
उपाय गिनाना,
सोच में समय न गंवाना,
फिर खुद को समझाना,
और तय कर लेना,
हिम्मत से सुलझाना,
उतना ही आसान होता है जीत जाना।

2 comments: